BollywoodNews & Gossipviral

‘स्वैग से स्वागत’ गाने पर आरोप, क्या सच में डी जे कैच के गाने से कॉपी किया गया है इसका बीट

सलमान खान कीटाइगर ज़िंदा हैफिल्म को देखने के लिए लोग काफी उत्तेजित है। इस फिल्म के गाने स्वैग से स्वागत को काफी सराहा जा रहा है। लोग इस फिल्म के पहले गाने को लेकर उत्तेजित थे। जहा इस गाने में कटरीना ने अपना सेक्सी डांस का कमाल दिखाया है। और ग्रीस के बेहतरीन लोकेशन को भी बड़े ही अच्छे अंदाज़ में दर्शाया गया लेकिन इन सब के अलावा सब से ज़्यादा इस गाने के बीट्स ने लोगों का मन मोह लिया है। ख़बरों के अनुसार ये बताया जा रहा है की इस सोंग का सिग्नेचर बीट काफी लोकप्रिय हुआ है।

इस म्यूजिक की रचना टैलंटेड जोड़ी विशालशेकर ने की है। विशाल और शेकर इंडियन फिल्म उद्योग के जाने मने म्यूजिक डायरेक्टर में से है। उन्होंने काफी सारी फिल्मों में अपना म्यूजिक दे कर लोगों के दिलों पर जादू चलाया है। यह जोड़ी हिंदी, मराठी, और तेलगु फिल्मो में म्यूजिक के लिए बहुत मशहूर है। जिनमे ब्लफ्फ़मास्टर(२०११), ओम शांति ओम(२००७), अनजाना अनजानी(२०१०), हैप्पी नई ईयर(२०१४) और बेफिक्रे(२०१६) जो पिछले साल ही रिलीज़ हुई थी जैसी फिल्मों में अपना म्यूजिक दिया है।

बहरहाल जिस बीट को लोग इतना पसंद कर रहे है, उस से जुडी एक बात सामने आयी है की इस स्वैग से स्वागत सांग के बीट्स कॉपी किये गए है। जी हाँ! बिलकुल सही पढ़ा आपने इस गाने के बीट्स डी जे कैच के पॉपुलर सांग हॉर्न्ससे लिए गए है जो की साल २०१५ में आया था। मगर यह बात बहुत ही दुःख दायक है की ना ही उन्होंने इस सोंग के बीट्स के लिए डी जे कैच को श्रेय दिया है और ना ही उन्होंने ये कहा है की स्वैग से स्वागत सोंग हॉर्न्ससे प्रेरित है। यह तो लोगों पर निर्भर करता है की वह इस बारे में क्या राय देते है।

लेकिन विशालशेकर से यह आशा नहीं की गयी थी की वह ऐसा करेंगे। अब इस बात को सामने आने पर देखते है की विशाल और शेकर का क्या कहना है।

Related Articles

Back to top button