News & Gossip

बॉलीवुड के महान अभिनेता शशि कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे कई सारे बड़े सितारे

बॉलीवुड के हसमुख अभिनेता शशि कपूर जिनका निधन ४ दिसंबर २०१७ को हुआ। उन्होंने ने अपनी आखरी सांसे कोकिला बेन अस्पताल में ली। उनके फॅमिली वालों और फैंस को उनकी मौत से बहुत बड़ा धक्का लगा है। लम्बे समय से वो बीमारी से झूझ रहे थे। रणबीर कपूर ने दुखद भरे लहजे में बताया की उनको काफी सालो से किडनी की समस्या थी। और कुछ सालो से वो डाइलिसिस पर थे। उनको अंतिम विदाई देने के लिए उनके पार्थिव शरीर को सांता क्रुज़े शमशान भूमि पर ले जाया गया। आज दोपहर १२ बजे ही से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गयी थी। शशि कपूर को अलविदा कहने के लिए उनके अंतिम विदाई में कई सारे सेलिब्रिटीज मौजूद थे जिन में शाह रुख खान, सैफ अली खान, संजय दत्त, अनिल कपूर, शशि कपूर के भतीजे रणबीर कपूर, ऋषि कपूर इत्यादि शामिल थे।

इसके अलावा सबसे पहले आने वालों में नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शामिल थे। बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तिया कल रात से ही उनके निवास पर पहुँच गए थे। रात को लग भाग ८ बजे के करीब अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक और ऐश्वर्या राइ बच्चन के साथ शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने गए थे। अपनी बीवी की मौत के बाद से ही उन्होंने फ़िल्मी दुनिया से किनारा कर लिया था। वो सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार ही नहीं थे बल्कि एक बहुत ही सज्जन इंसान थे। उनकी फिल्म दीवार के प्रसिद्ध डायलाग को लोग अब तक नहीं भूल पाए है। जिसमे शशि कपूर का “मेरे पास माँ है “कहने से ही लोगो का दिल पसीज जाता था। अमिताभ बच्चन और शशि कपूर बहुत अच्छे दोस्त भी थे। उनकी जोड़ी को फिल्मों में बहुत पसंद किया जाता था, ‘सुहाग’ और ‘दो और दो पांच’ उन ही फिल्मो में से है।बॉलीवुड ने अपने एक अनोखे रतन को खो दिया है।

Related Articles

Back to top button