BollywoodNews & GossipUpcoming Movies

रेस ३ में अनिल कपूर की वापसी, सलमान ने किया ट्वीट पर ख़ुशी का इज़हार

रेमो डी सूज़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म रेस ३ जिसमे इस बार सलमान खान भी अभिनय करने वाले है। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग की शुरुवात कर दी है। इस फिल्म में सलमान के अलावा जैकलिन फर्नॅंडेज़, डेज़ी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम भी मुख्य रोल करने वाले है। हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार ये माना जा रहा है की अनिल कपूर अब तक रेस के पहले और दूसरे भाग में काम कर चुके है इस बार भी वह रेस ३ में उन सब के साथ जुड़ने वाले है।

सलमान खान ने अपने टवीट के द्वारा ये बात पक्की कर दी है की अनिल कपूर रेस ३ का हिस्सा बनने वाले है। उन्होंने अनिल कपूर और प्रोडूसर रमेश तौरानी के साथ एक फोटो अपलोड की है और उसमे लिखा है की “इनके आने से रेस ३ का कास्ट और हो गया, झकास @ अनिल कपूर @ रमेश तौरीनी # रेस ३”

अनिल कपूर के बारे में बता दें की उन्होंने अब तक दोनों फिल्मो में रोबर्ट डी कोस्टा उर्फ़ आर डी, एक प्राइवेट जासूस की भूमिका निभाई थी। जो हरकते तो एक बेवक़ूफ़ों वाली करते है मगर असल में वो बहुत ही तेज़ और शातिर व्यक्ति होते है। और लोगों  ने उनके अभिनय को पसंद भी किया था। फिल्म के पहले भाग में उनकी सहायक के रूप में समीरा रेड्डी ने काम किया था और दूसरे भाग में अमीषा पटेल ने वह भूमिका निभाई थी। सूत्रों की माने तो अनिल कपूर एकलौते ऐसे एक्टर होंगे जो फिल्म की सीरीज में नज़र आएंगे। रेमो डी सूज़ा जो की एक कोरियोग्राफर के साथ साथ अब एक निर्देशन भी है, यह अनिल कपूर के साथ उनकी पहली फिल्म होगी।

सलमान खान और अनिल कपूर की जोड़ी इस से पहले भी परदे पर नज़र आ चुकी है जिनमे दीवाना मस्ताना, बीवी नं १, सलामे इश्क़ ,युवराज जैसी फिल्मे शामिल है।

Related Articles

Back to top button