Hindi

अनुष्का शर्मा का पहला प्यार है बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, फोटो देखकर यकीन नहीं होगा !

बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल अभिनेत्रियों में शुमार और सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल अनुष्का शर्मा के अनगिनत दीवाने हैं लेकिन अनुष्का के दिल में जिसने सबसे पहले अपनी जगह बनाई थी, या यूं कहें कि अनुष्का ने जिसे अपना पहला प्यार बनाया था वो विराट कोहली से भी ज्यादा हैंडसम है।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर हैं। आज भले ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बंधन में बंध चुके हैं और इन्होंने लव मैरेज किया है लेकिन विराट से पहले अनुष्का शर्मा का दिल बॉलीवुड के उस एक्टर के लिए धड़कता था जो आज के समय के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं।

अनुष्का का पहला प्यार कोई और नहीं बल्कि लाखों करोड़ों दिलों की धड़कन रणवीर सिंह हैं। रणवीर सिंह का नाम आज के समय में बॉलीवुड के सबसे टॉप अभिनेताओं में शुमार है। कुछ साल पहले की ही बात है जब अनुष्का का दिल रणवीर सिंह के लिए धड़का करता था। लेकिन काफी कम समय बाद ही इनका प्यार फीका पड़ गया।

Ranveer Singh

बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणवीर सिंह की इमेज एक एनर्जीटिक स्टार की है। साल 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा और बारात’ में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह ने लीड रोल किया था। उस फिल्म में इन दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी रही थी। फिल्म में इनके जोड़ी की जमकर तारीफ हुई थी।

इसी फिल्म को करने के बाद इन दोनों का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाने लगा और इनके डेटिंग की खबरें भी आए दिन सुर्खियां बनने लगी। इन दोनों की ही ये पहली फिल्म थी। इसके बाद फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी’ में भी अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी।

Anushka Ranveer

शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ की सफलता ने अनुष्का शर्मा को एक सफल अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल कर लिया। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड के लगभग सभी दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया। जिनमें आमिर खान के साथ फिल्म ‘पीके’, सलमान खान के साथ फिल्म ‘सुल्तान’ पंकज कपूर और इमरान खान के साथ फिल्म ‘मटरु की बिजली का मंडोला’, शाहरुख खान के साथ ‘जब तक है जान’, अक्षय कुमार के साथ ‘पटियाला हाउस’, रणवीर सिंह के साथ ‘बैंड बाजा बारात’, शाहिद कपूर के साथ ‘बदमाश कंपनी’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली।

आज अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सात जन्मों के लिए एक हो चुके हैं तो वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का अफेयर चल रहा है। खैर जो भी हो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के चाहने वाले उनके अच्छे जिंदगी की कामना तो करते हैं ही साथ ही रणवीर सिंह और दीपिका के एक होने की दुआ भी करते हैं।

Related Articles

Back to top button