Hindi

विवेक ओबेरॉय के मीम वाले ट्वीट पर सोनम कपूर का जवाब, बोली- ‘Disgusting and classless’!

ट्विटर पर विवेक ओबेरॉय के द्वारा मीम के ट्वीट को रीशेयर करने पर सोनम कपूर ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। सोनम कपूर ने उन्हें ‘घृणित और वर्गहीन’ तक कह दिया है। सोनम कपूर ने भी विवेक ओबेरॉय के ट्वीट का जवाब ट्विटर पर ही दिया है। सोनम कपूर के अलावा फैन्स ने भी विवेक ओबेरॉय को ट्रोल किया है। फिलहाल सोनम कपूर कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने गई हैं। इस समय ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी आराध्या के साथ कान में ही मौजूद हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जहां एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। इसी दौरान विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा मीम रीशेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और वह खुद जुड़े नजर आ रहे हैं।

 

मीम्स में इन सितारों के उसी इक्वेशन को बताने की कोशिश की गई है। विवेक ओबेरॉय ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘हाहा, क्रिएटिव! यहां कोई पॉलिटिक्स नहीं..सिर्फ लाइफ। क्रेडिट : @pavansingh1985.’इसके साथ उन्होंने स्माइली वाली इमोजी भी पोस्ट की है।

https://twitter.com/vivekoberoi/status/1130380916142907392

 

रीशेयर किए गए कोलाज तस्वीर में सबसे पहले सलमान खान और ऐश्वर्या राय की तस्वीर है, जिसके साथ लिखा गया है, ‘ओपिनियन पोल’। इसके नीचे मौजूद तस्वीर में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय नजर आ रही हैं, जिसपर लिखा गया है ‘एग्जिट पोल’ और सबसे नीच वाली तस्वीर में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अपनी बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं, जिसपर ‘रिजल्ट’ लिखा नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button