Hindi

कभी अपने से 17 साल बड़े इस एक्टर के प्यार में पागल थी प्रियंका चोपड़ा !

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों तक सफलता हासिल करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्मों के साथ-साथ जिस बात को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं वो है उनके नए अफेयर को लेकर। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें सुर्खियां बनी रहती हैं। आजकल अमेरिकन एक्टर और सिंगर निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।शाहरुख खाननिक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों को देखकर ये कयास लगाया जा रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही कुछ समय पहले निक और प्रियंका को एक साथ डिनर डेट पर जाते हुए भी देखा गया था। उसी के कुछ समय बाद निक ने प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए दिल का इमोटिकॉन बनाया था। प्रियंका की तस्वीर पर किया जाने वाला ये कमेंट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
शाहरुख खानआए दिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अफेयर की खबरें पुख्ता होती चली जा रही है। बता दें कि निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से 10 साल उम्र में छोटे हैं। निक जोनस की उम्र 25 साल है जबकि प्रियंका चोपड़ा 35 साल की है।

निक जोनस का का जन्म साल 1993 हुआ था जबकि प्रियंका चोपड़ा का जन्म साल 1982 में। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात ‘क्वांटिको’ के सेट पर एक दोस्त के जरिये हुई थी। इसके बाद मेट गाला इवेंट पर साल 2017 में ये दोनों एक एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए थे। साथ ही बेसबॉल मैच के दौरान भी इन दोनों को एक साथ देखा गया था।शाहरुख खानदूसरी तरफ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां की ये बात भी खबर बनी हुई है कि, उनका कहना है कि किसी भी विदेशी के साथ वो अपनी बेटी के रिश्ते के बारे में कल्पना भी नहीं कर सकतीं हैं। ऐसे में अब आखिर सच्चाई क्या है ये तो प्रियंका चोपड़ा खुद हीं बता सकती हैं।

अमेरिकी सिंगर निक जोनस से पहले प्रियंका चोपड़ा का अफेयर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शाहरुख खान के साथ होने की बात भी खबरों की सुर्खियां बनी हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान से बेइंतहा मोहब्बत किया करती थीं।शाहरुख खान‘डॉन’ फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे के करीब आए। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया। खबरों की मानें तो जब शाहरुख खान की पत्नी गौरी को इन दोनों के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को अपने घर बुलाया और फिर शाहरुख खान से दूर रहने की हिदायत दे डाली।शाहरुख खानइसके बाद से ही प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के बीच दूरियां आने लगी। शाहरुख खान से प्रियंका चोपड़ा ने अपने सारे कांटेक्ट खत्म कर दिए। कई मौकों पर इन दोनों को एक दूसरे को अवॉइड करते भी देखा गया। बता दें कि शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा से 17 साल बड़े हैं।

Related Articles

Back to top button