Hindi

श्रद्धा कपूर ने खोले शक्ति कपूर के राज, बाथरूम में करते हैं ये काम !

आज के समय में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी श्रद्धा कपूर हर मामले में बेहतरीन हैंं। श्रद्धा कपूर के पापा शक्ति कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में जो अपनी छाप छोड़ी है उससे कोई अनभिज्ञ नहीं है। उन्होंने अपने दमदार अभिनय के दम पर जिस भी भूमिका को निभाने का काम किया उसमें जान डाल दिया। एक समय ऐसा भी रहा जब शक्ति कपूर के बिना फिल्म अधूरा सा लगता था। तभी तो लगभग सभी फिल्मों में शक्ति कपूर एक अहम किरदार में नजर आते रहे।

शक्ति कपूर

क्राइम मास्टर गोगो यानि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय क्षमता के दम पर पापा की तरह ही कामयाबी हासिल करने के लिए पूरी जी तोड़ मेहनत की है और श्रद्धा कपूर कामयाब भी रही हैंं। आज के समय की सफलतम अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है श्रद्धा कपूर का नाम।

श्रद्धा कपूर

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि शक्ति कपूर की छवि लोगों की नज़रों में एक विलेन की रही है अब दर्शक तो उनके उसी छवि से वाकिफ है लेकिन शक्ति कपूर के बच्चे उनके असली स्वभाव के बारे में बताते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति कपूर के बेटे ने कहा था कि, “वो जैसा दिखते हैं वैसे बिल्कुल भी नहीं हैंं। शक्ति कपूर यानी कि मेरे पापा बहुत ही मजाकिया किस्म के इंसान हैं। पहले तो मेरे कुछ दोस्त मेरे घर आने से घबराते थे क्योंकि वो सोचते थे कि मेरे पापा गुस्सैल स्वभाव के होंगे, लेकिन जब वो पापा से मिले तो उनकी सोच बदल गई। अब वो बार-बार मेरे घर आना चाहते हैं।”

श्रद्धा कपूर

शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने भी अपने पापा के बारे में कई सारी बातें शेयर करते हुए बताया कि, “मेरे पापा बहुत ही अच्छे इंसान हैं। वो मुझे हमेशा फिट रहने की सलाह दिया करते हैं। फिट रहने के लिए वो कई तरह के टिप्स भी बताते रहते हैं। अपने-आप को फिट रखने के लिए पापा पूरी मेहनत करते हैं। यहां तक कि बाथरूम में पापा ने जिम बनवा रखा है जहां वो जिम किया करते हैं। और बाथरूम मेरे पापा को गाना गाना बहुत पसंद है।”

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर अपने पापा यानि कि शक्ति कपूर के बारे में बताती हुई कहती हैं कि, “जब से मैं अभिनेत्री बनी हूं तब से मेरे पापा मेरे दोस्त बन गए हैं। ना सिर्फ मेरे पापा बल्कि मेरे घर का हर सदस्य मेरे साथ दोस्त की तरह पेश आता है। हर कोई मुझे खुश रहने की सलाह दिया करता है।”

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर का नाम भी कई अभिनेताओं के साथ जुड़ता रहा है। खैर ये सब तो चलता ही रहता है लेकिन फिलहाल सच यही है कि श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री बन चुकी हैंं।

Related Articles

Back to top button