Hindi

इंतजार हुआ खत्म, आ गया सलमान खान की आवाज में फिल्म नोटबुक का नया गाना

फिल्म नोटबुक को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म सलमान खान के प्रोड्क्शन द्वारा बनाई गई है जिससे प्रनूतन और जहीर इकबाल डेब्यू कर रहे हैं। खास बात यह है कि, शुरुआत से सलमान खान ने इस फिल्म को सपोर्ट किया है और इस फिल्म का एक गीत भी अपनी आवाज में गाया है।

 

जी हां, रविवार को इस गीत ‘मैं तारे’ का टीजर दर्शकों के सामने पेश किया गया था। और अब यह पूरा गीत रिलीज कर दिया गया है। इस पूरे गीत में एक तरफ जहां सलमान खान नजर आ रहे हैं वही उनकी आवाज को भी सुना जा सकता है। साथ ही गीत में प्रनूतन और जहीर इकबाल दिखाई देते हैं। इस गीत का म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है। गीत को मनोज मुंतशिर ने लिखा है।

https://twitter.com/LimbodiyaVivek/status/1107591599800741888

आपको बता दें कि, फिल्म ‘नोटबुक’ की सम्पूर्ण शूटिंग साल 2018 में अक्टूबर-नवंबर के महीनों में पूरी तरह से कश्मीर में की गई थी। नोटबुक बॉलीवुड रोमांस-ड्रामा फिल्म है, जिसमें जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह फिल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फिल्म “नोटबुक” 29 मार्च, 2019 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

 

Related Articles

Back to top button