Hindi

वरुण धवन ने फिर दिखाई दरियादिली, घायल डांसर की मदद के लिए दिए 5 लाख रुपए

वरुण धवन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वरुण धवन ने हिपहॉप डांसर ईशान को इलाज के लिए 5 लाख रुपए की मदद की है। सोशल मीडिया पर वरुण को एक पोस्ट दिखाई दी थी जिसके बाद वरुण आगे आए और डांसर की मदद की। वरुण धवन की इस दरियादिली की सोशल मीडिया पर सराहना की जा रही है।

 

https://www.instagram.com/p/Bxcsee8hKwa/

 

सोशल मीडिया पर इस डांसर की मदद के लिए एक कैंपेन चलाया जा रहा है। वरुण ने भी इस कैंपेन का पोस्ट देखा। पोस्ट देखते ही वरुण ने इस शख्स के बारे में पूछा उसके बाद वरुण ने कहा कि वह इस शख्स की मदद करना चाहते है। इस बातचीत का स्क्रीनशॉट डांसर की फोटो पोस्ट करने वाले शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और वरुण को शुक्रिया कहा।

https://www.instagram.com/p/BxhRcYwn7lE/

दरअसल, फोटो में दिखाया गया यह व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का डांसर ईशान है। डांस प्रैक्टिस के दौरान डबल फ्रंट फ्लिप कर रहा था। बैलेंस बिगड़ते ही उसकी गर्दन में चोट आ गई। ईशान की मदद के लिए कई डांसर्स सोशल मीडिया पर पर फंड जुटाने की मुहिम शुरू की थी। इसी मैसेज को देखकर वरुण मदद के लिए आगे आए।

https://www.instagram.com/p/BxPWo7TBvoZ/

 

यह पहला मौका नहीं है जब वरुण धवन ने किसी की मदद की हो। इससे पहले साल 2015 में सुरेश मुकुंद के ग्रुप को वर्ल्ड हिपहॉप चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के सपने को पूरा किया था। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि एबीसीडी 2 फिल्म सुरेश की जिंदगी पर ही बनी थी। इसके अलावा हाल ही में पोलिंग बूथ पर मतदान करने आए वरुण ने एक महिला की मदद करते हुए दिखाई दिए थे।

Related Articles

Back to top button