Bigg Boss

बिग बॉस ११- क्या इस बार बंदगी कालरा हो सकती है बिग बॉस के घर से बाहर

बिग बॉस 11 के घर से पिछले हफ्ते कम वोट मिलने के कारण हरयाणा गर्ल सपना चौधरी घर से निष्कासित हो गयी थी। और इस बार नॉमिनेशन में जो नाम आए, वो है पुनीश शर्मा, बंदगी कालरा और लव त्यागी। इस हफ्ते के लक्ज़री बजट टास्क मे बंदगी और पुनीश ने कोई खास प्रदर्शन नहीं दिया है। और जब घर वालों ने कालकोठरी की सजा के लिए बंदगी और पुनीश का नाम लिया तो घर में हंगामा हो गया चूँकि वो दोनों घर वालों के खिलाफ बाघी बन गए थे।

बिग बॉस के घर में आने के बाद बंदगी काफी हद तक बदल गयी है। शो में आकर बंदगी ने पुनीश से अपनी नज़दीकिया बढ़ा ली। दोनों घर के लव बर्ड बने हुए है जिस से वो दर्शकों के बिच छाये हुए है। बहरहाल बंदगी और पुनीश पुरे घर में अपने प्यार का डंका बजाये फिर रहे है। लक्ज़री बजट टास्क के बाद से वो हिना खान के पीछे हाथ धोकर पड़ गयी है और बिग बॉस के घर में उनका जीना हराम कर रखा है। बिग बॉस के घर पर उन दोनों का रोमांस देखते हुए सलमान खान ने भी उन्हें कई मर्तबा फटकारा है की इस तरह की गन्दगी घर में ना फैलाई जाएं। लेकिन लागत है दोनों प्यार के पंछी ने सलमान की हिदायत को सिरे से ही नज़र अंदाज़ कर रखा है।

दर्शकों को अब बंदगी कालरा घर में कुछ खास अच्छी नहीं लग रही है। हो सकता है की इस हफ्ते घर से निष्कासित होने के लिए बंदगी का नाम सामने आए। ये हमारा कहना नहीं है। दरअसल ये बात सामने आयी है दर्शकों के पोल वोटिंग से जिसमे वो चाहते है की इस बार बंदगी घर से बहार जाये। अब भला दर्शकों से कौन टकरा सकता है जिन्हे वो पसंद करते है उसे आसमान पर बिठा देते है जिन्हे नहीं करते उसे ज़मीन दिखा देते है।

Related Articles

Back to top button