Hindi

देखिये, फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के जिम और योगा लुक

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फिटनेस के हर कोई दीवाने होते हैं। इन सितारों की अदायगी, उनके अंदाज, उनके फिजीक, उनके फिगर और अदाओं के सभी दीवाने होते हैं। उनके प्रति लोगों की दीवानगी सर चढ़ कर बोलती है। हर इंसान इन सितारों को फॉलो करना चाहता है। अपने आप को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए सेलेब्रिटीज जितनी मेहनत करते हैं व वाकई में काबिले तारीफ है। और यही कारण होता है कि इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल सा हो जाता है। इनके ऊपर बढ़ती उम्र का असर दिखता ही नहीं।

ये सितारे अपने-आप को परफेक्ट बनाए रखने के लिए घंटों वर्कआउट किया करते हैं। कोई जिम का सहारा लेता है तो कोई योगा का सहारा लेता है। बात चाहे सलमान खान की हो शाहरुख खान की हो कैटरीना कैफ की हो या फिर शिल्पा शेट्टी की हीं क्यों ना हो, ये सभी के सभी सितारे खुद को फिट और फाइन बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत किया करते हैं और वर्कआउट के दौरान कि अपनी तस्वीरें अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन शेयर भी किया करते हैं और कई बार इस लुक में ये स्पॉट भी हो जाते हैं।

चलिए आपको दिखाते हैं फिटनेस फ्रिक सितारों के जिम और योगा की कुछ तस्वीरें जिसे देख कर आप अपने-आप को मोटिवेट कर पाएंगे।

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपने खूबसूरत फिगर को लेकर जानी जाती हैं। बता दें कि कैटरीना को ये फिगर यूं ही नहीं मिला है बल्कि उसके लिए कैटरीना घंटों मेहनत करती हैं।
 फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड सेलेब्रिटीजग्लैमरस गर्ल उर्वशी अपने आप को फिट और फाइन बनाए रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैंं।
 फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड सेलेब्रिटीजफिटनेस के मामले में मलाइका अरोड़ा का कोई जवाब नहीं। उनके इस फिटनेस का राज है घंटों जिम में पसीना बहाना और खान-पान पर पूरा ध्यान देना।
 फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड सेलेब्रिटीजबॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट दिखने में जितनी खूबसूरत और क्यूट हैंं उतनी हींं फिट भी हैंं। बता दें कि आलिया भट्ट भी अपने-आप को फिट बनाए रखने के लिए घंटों मेहनत करती हैं।
 फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड सेलेब्रिटीजबॉलीवुड इंडस्ट्री में जैकलीन फर्नांडिस आजकल काफी जलवे बिखेर रही हैंं। सफलतम अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो चुकी है जैकलीन फर्नांडिस। अपने-आप को फिट बनाए रखने के लिए जैकलिन जमकर मेहनत करती हैंं।
 फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड सेलेब्रिटीजशिल्पा शेट्टी का योगा प्रेम तो जगजाहिर है। शिल्पा शेट्टी ने योगा की बदौलत हीं उम्र को थाम रखी हैं।
 फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड सेलेब्रिटीजवरुण धवन और तापसी पन्नू की इस तस्वीर को देखकर आप समझ सकते हैं कि वो अपने आप को फिट बनाए रखने के लिए जिम में कड़ी मेहनत करते हैं।
 फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड सेलेब्रिटीजरणवीर सिंह ऐसे अभिनेता हैंं जो कड़ी मेहनत की बदौलत अपने आप को हर किरदार में ढाल लेते हैं। अपने आप को फिट बनाए रखने के लिए प्रतिदिन रणवीर सिंह जी/जान से मेहनत करते हैं।
 फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड सेलेब्रिटीजना सिर्फ जिम और योग बल्कि अपने खान पान पर भी ये सितारे काफी खास ध्यान रक्खा करते हैं.

Related Articles

Back to top button