Hindi

जिस बेटी को मां की कोख में ही मार देना चाहता था उसका पिता, आज बन चुकी हैं सुपरस्टार जानिए

आज भले ही हर जगह हम अपने देश में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे नारों के बारे में सुनते आते हैं और कन्या भ्रूण हत्या जैसी घटनाओं को रोकने की बात करते हैं। लेकिन इन सबके बाद भी इसे देश का दुर्भाग्य ही कहेंगें की आज के जमानें में भी लड़कियों को बोज और शर्म का कारण माना जाता है देश में कई माएं हैं जो अपने पति के खिलाफ जाकर अपनी बेटी को जन्म देती हैं। ऐसी कई बेटियां हैं जिन्हें मां की कोख में जिंदा रहने के लिए उनकी मांओं नें उनके पिता के खिलाफ कई लड़ाइयां लड़ी हैं। ऐसी लड़कियों में आम लड़कियों का शामिल होना और उनकी कामयाबी के बारे में बात करना बेहद आम बात है लेकिन हैरानी होती है की ऐसी लड़कियों की लिस्ट में बॉलीवुड  की कुछ खास एक्ट्रेसेस का नाम भी शामिल है इन्हीं बॉलीवुड की हसीनाओं में एक नाम शामिल है फिल्म अभिनेत्री पूजा चोपड़ा का।

https://www.instagram.com/p/Bc870YXjhjI/?hl=en&taken-by=poojachopraofficial

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा अपनी हालिया रिलीज़ अय्यारी में सिद्धार्थ रॉय कपूर और मनोज बाजपेयी के साथ नज़र आ चुकी हैं पूजा फैशन, कमांडो, ये तो टू मच हो गया जैसी बेहतरीन हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। पूजा चोपड़ा ाज बॉलीवुड का जाना माना नाम है। पूजा के चेहरे की मुस्कुराहट के बारे में जानकर शायद ही आपको उनकी असल जिंदगी का अंदाज़ा हो पाए।

https://www.instagram.com/p/BeQYb-IjqmM/?hl=en&taken-by=poojachopraofficial

पूजा की पर्सनल लाइफ किसी भी आम फिल्मी सितारे की तरह नही रही आम तौर पर माना जाता है की बेटियां मां से ज्यादा पिता के दिल के करीब होती हैं। लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी है जिन्हें पिता का प्यार तो दूर उनके होते हुए भी उनका सहारा नही मिलता पूजा भी ऐसी ही लड़की हैं। हालही में पूजा चोपड़ा नें एक एंटरटेंमेंट वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया।

https://www.instagram.com/p/BeGA4NZDeEw/?hl=en&taken-by=poojachopraofficial

पूजा के पिता नें पूजा की मां से उस वक्त पूजा को मारने के लिए कहा जब वो इस दुनिया में भी नही आई थीं। पूजा की मां नें अपने पति के खिलाफ जाकर पूजा को जन्म दिया। लेकिन जन्म के बाद पूजा जब महज़ 20 दिन की थीं तो उनके पिता नें उनकी मां के सामने शर्त रख दी की उन्हें अपनी बेटी और पति दोनों में से किसी एक को चुनना पड़ेगा और मां नें जब बेटी को चुना तो उन्हें अपनी दोनों बेटियों के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया।

https://www.instagram.com/p/BciovJIjX84/?hl=en&taken-by=poojachopraofficial

पूजा आज जो कुछ भी हैं उसका श्रेय वो अपनी मां की कड़ी मेहनत और संघर्ष को बताती हैं।

Related Articles

Back to top button