Hindi

अपने कपड़ों पर ज्यादा खर्च नहीं करते ये 6 सितारे, 2 तो फुटपाथ से भी खरीद लेते हैं कपड़े

चकाचौंध भरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे अपने आप को दुनिया के सामने अट्रैक्टिव और अच्छी इमेज बनाए रखने के लिए अपने ऊपर जमकर पैसा लुटाते हैं। खान-पान से लेकर पहनावे तक पर बेहद खास ध्यान दिया जाता है। उनके कपड़े काफी महंगे होते हैं। इतने महंगे कि आम आदमी सपना भी नहीं देख सकता। लेकिन उसी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो अपने कपड़ों पर बहुत कम पैसे खर्च किया करते हैं। ये कोई छोटे-मोटे सितारे नहीं बल्कि बड़े सितारे हैं। बावजूद इसके इन्हें साधारण जिंदगी जीना भाता है।

आइए जानते हैं कौन हैं वो सितारे

1. अक्षय कुमारकपड़ों पर ज्यादा खर्च नहीं करते ये 6 सितारेअक्षय कुमार ऐसा सितारा है जिन्हें आज का यंगस्टर फॉलो करता है। उनके रहन-सहन से लेकर उनके खान-पान तक के लोग दीवाने हैं। लेकिन अक्षय कुमार बहुत सरल हैंं और बहुत ही साधारण कपड़े पहनते हैं। अक्षय ब्रांडेड कपड़े पहनने के शौकीन नहीं हैं। वो सस्ते लेकिन अच्छे कपड़े पहनते हैं। दरअसल अक्षय कुमार ऐसी शख्सियत है जो सस्ते कपड़े पहन कर भी आकर्षक लगते हैं।

2. इमरान हाशमीकपड़ों पर ज्यादा खर्च नहीं करते ये 6 सितारेइमरान हाश्मी ऐसे अभिनेता हैं जो रोमांटिक सीन के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी प्रसिद्ध हैं। किसिंग किंग इमरान हाशमी के बारे में कहा जाता है कि राह चलते भी उन्हें कोई कपड़ा अपने पसंद का दिख जाए तो वो उसे खरीद लिया करते हैं। चाहे वो कपड़ा कितना भी सस्ता क्यों ना रहे।

3. सुशांत सिंह राजपूतकपड़ों पर ज्यादा खर्च नहीं करते ये 6 सितारेयंग लड़कियों का चहेता सितारा सुशांत सिंह राजपूत सस्ते कपड़े पहनने को लेकर जाने जाते हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन धारावाहिक पवित्र रिश्ता से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो दिखने में जितने हैंडसम हैं रहन-सहन के मामले में बहुत ही सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। तभी तो महंगे कपड़ों की बजाए सस्ते कपड़े भी पहन लिया करते हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि वो जो भी पहनेंगे अच्छे दिखेंगे।

4. सनी देओलकपड़ों पर ज्यादा खर्च नहीं करते ये 6 सितारेसनी देओल ऐसे अभिनेता हैंं जो अपने साधारण स्वभाव की वजह से जाने जाते हैं। वो महंगे कपड़े पहनने के बजाय आरामदेह कपड़े पहनने को ज्यादा अहमियत देते हैं। सनी देओल अपनी सादगी वाली जिंदगी को लेकर भी काफी मशहूर हैंं।

5. राजकुमार रावकपड़ों पर ज्यादा खर्च नहीं करते ये 6 सितारेबेहतरीन अदाकारी की बदौलत दुनिया भर के लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता राजकुमार राव को भी साधारण जिंदगी जीना पसंद है। स्वभाव से भी वो बहुत ही साधारण हैं। उनका मानना है कि कपड़े ऐसे पहनने चाहिए जो आपके मन को भाए, ना की जेब पर भारी पड़ जाए।

6. नवाजुद्दीन सिद्दीकीकपड़ों पर ज्यादा खर्च नहीं करते ये 6 सितारेडायरेक्टर भी अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग का लोहा मानते हैं। वो बहुत ही साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी मानते हैं कि, “हम किसी भी स्तर पर क्यों ना पहुंच जाएं हमें अपने कल को कभी नहीं भूलना चाहिए। जिस गरीबी से नवाजुद्दीन उठे हैं उसे वो कभी नहीं भूलते।” नवाजुद्दीन एक बहुत ही साधारण परिवार से नाता रखते हैं। अपने उस सादगी को नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज भी नहीं भूल पाए हैं। कई बार शूटिंग के दौरान उन्हें फुटपाथ पर से भी कपड़े खरीदते देखा गया है।

Related Articles

Back to top button