Hindi

दीपिका नें बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के बारे में कही इतनी बड़ी बात वीडियो हुआ वायरल देखें

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और कूल डूड रणवीर सिंह के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गलियारे में आए दिन गूंजते ही रहते हैं। दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत और पॉपुलर लव बर्ड्स हैं इतना ही नही कई मौकों पर इन  दोनों ही बॉलीवुड कपल नें अपने प्यार का इज़हार खुलकर किया था दोनों की लव स्टोरी से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतज़ार करते हैं। हालही में दीपिका नें एक रियलिटी शो के दौरान रणवीर सिंह और अपनी लव लाइफ के बारे में एक ऐसा खुलासा किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिका और रणवीर सिंह की पहली मुलाकात फिल्म गोलियों की रास लीला राम लीला की शूटिंग के दौरान हुई फिल्म कू शूटिंग के साथ ही दोनों के बीच प्यार का सिलसिला भी शुरू हुआ आपको बता दें की दीपिका और रणवीर सिंह नें अब तक तीन फिल्में एक साथ में कीं। 

रणवीर हमेशा ही सबके सामने खुलेआम यह बात कहते हैं कि वो दुनिया के सबसे बेहतरीन बॉयफ्रेंड हैं और दीपिका से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। हालही में दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की खबरें आईं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं लेकिन ये शादी कब और किस तरह से होने वाली है यह बात अब तक मीडिया से छुपी हुई है।

https://www.instagram.com/p/BeLxsuTAU17/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_legacy

रणवीर सिंह के खुलेआम अपने प्यार का इज़हार करने के बाद दीपिका नें हालही में नेहा धूपिया के एक रियलिटी शो में अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के बारे में खुलकर इस बात का खुलासा किया कि रणवीर सबसे बेस्ट किसर हैं और वो काफी अच्छा किस करते हैं। दीपिका के मुह से यह बात सुनकर दीपिका की बहन और नेहा समेत सभी मुस्कुरा दिए। देखते ही देखते दीपिका का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है रणवीर सिंह अपनी लेडी लव के मुंह से अपनी ये तारीफ सुनकर यकीनन खुशी से फूले नही समा रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button